Breaking News

Yami Gautam ने पहनी धोती स्टाइल साड़ी, अपनी अदाओं ने यूजर्स को बनाया दीवाना, देखें PHOTO


हाल ही अपने ब्राइडल लुक के लिए चर्चा में आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार उनका डिफरेंट स्टाइल में साड़ी पहनना और साधारण अंदाज मीडिया का ध्यान खींचने में सफल रहा है। फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान उन्होंने यूनिक स्टाइल वाली साड़ी को चुना और अपने ट्रैडिशनल अवतार से लाइमलाइट बटोर ली। विकी डोनर फेम यामी ने जिस ऑफ व्हाइट साड़ी को पहना था, उसकी ड्रेपिंग धोती स्टाइल में लग रही थी। हल्के कपड़े की इस साड़ी का बेस एकदम प्लेन था, जिसके बॉर्डर पर पतली गोल्डन लेस को जोड़ा गया था। वहीं हिमाचल से आईं इस अभिनेत्री ने अपनी प्लेन साड़ी के साथ मैचिंग लॉन्ग ब्लाउज कैरी किया था, जो इसमें मॉर्डन ट्विस्ट ऐड कर रहा था। ब्लाउज में स्कैवर नेकलाइन के साथ इसमें कटआउट स्लीव्स दी गई थीं।यामी ने अपने इस लुक के साथ विंटेज गोल्ड ज्वैलरी कैरी की थी, जिसमें गोल्ड नेकलेस, लॉन्ग डिटेलिंग ईयररिंग्स और बैंगल्स शामिल थी। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए यामी ने वाइट स्ट्रैपी पीप-टो सैंडल्स पहनी थी। मेकअप के लिए स्लीक आई-लाइनर, ब्लश्ड चीक्स, न्यूड पिंक लिप्स, डेवी फाउंडेशन, सटल आई-शैडो और बालों को बन में स्टाइल किया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DPIOWe

कोई टिप्पणी नहीं