क्या आपने कभी खाया है सोने का Vada Pav, इसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

दुनियाभर में अनोखा खाना बनाने और इसे खाने वाले दोनों ही प्रकार के लोगों की कमी नहीं है। ऐसे ही लोगों के लिए अब बना है दुनिया का सबसे महंगा वड़ा पाव। पहली बार दुबई में एक रेस्टोरेंट ने 22-कैरेट सोने की परत चढ़ा वड़ा पाव बेचना शुरू किया है, जिसकी कीमत करीब 2000 रुपए है। रेस्टोरेंट ने कहा कि इसमें लगे वड़े को फ्रांस से आयातित प्रीमियम क्वालिटी वाले 22 कैरेट सोने की परत में लपेटा गया है। इससे पहले दुबई में एक रेस्टोरेंट ने 24 कैरेट सोने के बर्गर लॉन्च किए थे।
गोल्डन वड़ा पाव का वीडियो मसरत दाऊद ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को 20 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया के पर लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। वड़ा पाव को नाइट्रोजन बेस के साथ जलाए गए लकड़ी के नक्काशीदार बॉक्स में परोसा जा रहा है। 22k गोल्ड प्लेटेड वड़ा पाव शकरकंद फ्राई और पुदीना नींबू पानी के साथ परोसा जाता है।#Gold_Vada_Paav This is what's wrong with the world: too many rebels without a cause. pic.twitter.com/JKeKsgOLEo
— Masarat Daud (@masarat) August 30, 2021
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WHziTS
कोई टिप्पणी नहीं