Breaking News

T20 World Cup: अफगानिस्तान टीम के वर्ल्ड कप खेलने पर संकट गहराया , जानिए क्या कहते हैं ICC के नियम


अगले महीने से यूएई और ओमान में खेले जाने वाले आगामी टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान का क्रिकेट का सपना धराशायी हो सकता है। अफगानिस्तान के नसीब जादरान खान को देश के क्रिकेट बोर्ड के नए सीईओ के रूप में जिम्मेदारी देने के दो दिन बाद ही ये खबर सामने आई है।कई समाचार रिपोर्टों के अनुसार, पिछले सीईओ हामिद शिनवारी की जगह आए नसीब जादरान तालिबान से काफी प्रभावित हैं। अब तालिबान के झंडे के नीचे देश के आईसीसी ईवेंट में भाग लेने की संभावना है। वैश्विक क्रिकेट संस्था आईसीसी स्थिति की निगरानी कर रही है। यदि देश तालिबान के झंडे के नीचे खेलने का फैसला करता है, तो आईसीसी इस आयोजन में अफगानिस्तान की भागीदारी पर चर्चा करने के लिए अंतिम मिनट की बैठक आयोजित कर सकता है।एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सदस्य देश को प्रतियोगिता में भाग लेने से बाहर कर सकते हैं। अफगानिस्तान को विश्व कप में अपना पहला मैच 25 अक्टूबर को शारजाह में खेलना है, जिसके बाद वे पाकिस्तान, भारत और न्यूजीलैंड के साथ भी भिड़ेंगे। इस बीच यह भी खबर आई है कि आईसीसी नवंबर में अफगानिस्तान की सदस्यता पर चर्चा करेगी। मौजूदा नियमों के अनुसार, प्रत्येक पूर्ण सदस्य राष्ट्र में एक महिला टीम होनी चाहिए।अफगानिस्तान इस समय ICC के 12 पूर्ण सदस्यों में से एक है और उन्होंने शीर्ष आठ देशों में शामिल होने के लिए T20 विश्व कप में सीधे प्रवेश अर्जित किया। उन्हें सस्पेंड करने के लिए आईसीसी बोर्ड के 17 सदस्यों में से 12 को उनके खिलाफ वोट करना होगा। प्रोटोकॉल के अनुसार, टी 20 विश्व कप में भाग लेने वाले सभी देशों को झंडे जमा करने होते हैं जिसके तहत वे भाग लेंगे। आमतौर पर यह प्रक्रिया बहस का विषय नहीं होती, लेकिन अफगानिस्तान के मामले में ऐसा हो सकता है। क्या अफगानिस्तान को शोपीस इवेंट के लिए तालिबान का झंडा जमा करना चाहिए? अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पर एशियाई देश की स्थिति पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए निश्चित तौर पर दबाव होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EIGj8o

कोई टिप्पणी नहीं