IPL 2021: आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा घमाशान , देखिए प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 14वें सीजन के दूसरे चरण का 33वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज दुबई में खेला जाना है, जिसे लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इस चरण में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह मैच काफी निर्णायक होने की संभावना है, क्योंकि दोनों टीम हर हाल में जीत हासिल कर अंकतालिका में सुधार करना चाहेंगी। दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। हैदराबाद अपने खराब प्रदर्शन को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करने की कोशिश करेगी, जो 7 मैचों में दो अंक लेकर सबसे निचे है। दिल्ली और हैदराबाद मौजूदा सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे खिलाफ खेलेंगी। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कुल टक्कर की बात करें तो अभी तक 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा। एसआरएच ने 11 तो दिल्ली ने 8 मैच जीते। दिल्ली और हैदराबाद यूएई में चार बार टकराई हैं, जिसमें एसआरएच ने तीन और डीसी को एक जीत मिली।- दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवनऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमायर/स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, अवेश खान/उमेश यादव, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा।- एसआरएच की संभावित प्लेइंग इलेवनकेन विलियमसन (कप्तान), डेविड वॉर्नर/जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केदार जाधव/अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी/जे सुचित, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XG42FP
कोई टिप्पणी नहीं