Breaking News

IND VS ENG LIVE: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, भारत ने बनाई 34 रन की बढ़त


इंग्लैंड के खिलाफ यहां चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। इस तरह टीम इंडिया की कुल बढ़त 34 रन की हो चुकी है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 99 रन की बढ़त हासिल थी। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। दोनों क्रमश: 55 और 30 रन पर खेल रहे हैं। भारत ने आज दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोये 43 रन से आगे खेलना शुरू किया और भोजन तक 26 ओवर खेले, जिसमें 65 रन जोड़े। इस दौरान भारत ने अच्छे फॉर्म में खेल रहे लोकेश राहुल का विकेट खोया। राहुल 101 गेंदों पर 46 रन बना कर आउट हुए। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 34वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल का विकेट लिया। इससे पहले राहुल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत अच्छी स्थिति पर खड़ा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yJBKXs

कोई टिप्पणी नहीं