Breaking News

व्यापारिक ग्रह बुध कल से चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत


व्यापार, बुद्धि, वाणी और मान सम्मान का कारक बुध ग्रह आश्विन कृष्ण षष्ठी सोमवार से वक्रीय होकर उल्टी चाल चलेंगे। सुबह 10.40 बजे से बुध ग्रह के उल्टी चाल चलने से कई बदलाव आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे। वहीं इसी सप्ताह एक अक्टूबर को बुध स्वराशि कन्या में रात को 2.45 बजे प्रवेश करेंगे। बुध वर्तमान समय में तुला राशि में विराजमान हैं, स्वराशि कन्या में प्रवेश करने से सूर्य, मंगल से त्रिग्रही योग बनेगा। इससे सोना, चांदी के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सामानों में तेजी देखने को मिलेगी। वहीं दो अक्टूबर को शुक्र भी वृश्चिक राशि में सुबह 9.47 बजे प्रवेश करेंगे। इससे आगामी समय में व्यापारिक मंदी का दौर समाप्त होने के आसार बनेंगे, साथ ही शारदीय नवरात्र से पहले बाजार तेजी की ओर अग्रसर रहने से धनवर्षा होगी। यह क्रम पूरे नवरात्र के साथ-साथ दिवाली तक रहेगा। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला राशि के जातकों को विशेष फल मिलेगा। इसके साथ ही अन्य राशि के जातकों को भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। बाजार में तेजी रहने से देश की साख भी बढ़ेगी, यह बदलाव कई मायनों में खास रहेगा।इंदिरा एकादशी का व्रत दो अक्टूबर को रहेगा। इस दौरान मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई जाएगी। साथ ही भगवान विष्णु की आराधाना की जाएगी। वहीं सोम प्रदोष चार अक्टूबर को रहेगा। भोलेनाथ की आराधना और सुख समृद्धि के लिए मंदिरों में भोलेनाथ के समक्ष फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kGWET0

कोई टिप्पणी नहीं