Breaking News

वकील की ड्रेस पहनकर कोर्ट परिसर में पहुंचे हत्यारे, गैंगस्टर गोगी को गोलियों से भूना


दिल्ली की रोहिणी कोर्ट परिसर में गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी पर दो बदमाशों ने हमला किया और पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोगी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रोहिणी के पुलिस उपयुक्त ने बताया कि गोगी को तिहाड़ जेल में बंद किया था जिसे शुक्रवार को पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान अदालत परिसर में दो बदमाशों ने गोगी पर हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें गोगी के साथ दोनों बदमाश मारे गए। उन्होंने बताया कि हमलावर वकील की ड्रेस पहनकर कोर्ट परिसर में पहुंचे थे जिन्होंने गैंगस्टर जितेंद्र पर गोली चलाई। हमलावरों की फिलहाल पहचान नहीं हुई है। गौतलब है कि जितेंद्र को दो साल पहले ही स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था।मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में टॉप पर रह चुका गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी (30) तिहाड़ जेल से दुबई के कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने की वजह से भी सुर्खियों में था। वह जेल से ही रंगदारी, फिरौती के लिए अगवा करने और सुपारी लेकर मर्डर करने का काला कारोबार जारी रखा था। दिल्ली पुलिस ने गोगी पर चार लाख और हरियाणा पुलिस ने दो लाख का इनाम रख दिया। मकोका भी लगाया। आखिरकार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले साल 3 मार्च को तीन गुर्गों समेत गोगी को गुड़गांव से दबोच लिया। सेल ने अपने एके-47 से लैस स्वॉट स्क्वॉड के साथ घेरा डाला तो गोगी ने एनकाउंटर के डर से खुद सरेंडर करने का वीडियो वायरल कर दिया। कहा जाता है कि अगर वीडियो वायरल नहीं होता तो गोगी समेत चारों बदमाशों का एनकाउंटर तय था। गोगी के साथ उसके कुख्यात शार्पशूटर कुलदीप मान उर्फ फज्जा, रोहित उर्फ मोई और कपिल उर्फ गौरव भी हत्थे चढ़ गए। इन सभी पर मिलाकर 10 लाख 50 हजार का इनाम था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AGeOdc

कोई टिप्पणी नहीं