अप्रूवल रेटिंग में दुनिया के नंबर वन नेता बने पीएम नरेंद्र मोदी, बाइडेन को पीछे छोड़ा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे अधिक पसंदीदा व प्रभावी नेता बन गए हैं। ग्लोबल एजेेंसी मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से किए गए सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुमोदन रेटिंग दुनिया में सबसे ज्यादा 70 प्रतिशत है। इस सर्वे में 13 नेताओं को शामिल किया गया था। दो सितंबर को अपडेट किए गए सर्वे में पीएम मोदी मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर, इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से आगे हैं।मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी दूसरे वैश्विक नेताओं की तुलना में बेहतर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के अतिरिक्त विश्व के सिर्फ दो नेताओं को 60 से अधिक की रेटिंग मिली है। इस लिस्ट में पीए मोदी के बाद दूसरे नंबर मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेज मैनुएल लोपेज ओबराडोर हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 64 है, जबकि वहीं तीसरे नंबर पर इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी है जिनकी रेटिंग 63 है। चौथे नंबर पर 52 की रेटिंग के साथ जर्मनी की चांसलर एंजिला मार्केल है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस अप्रूवल लिस्ट में पांचवें स्थान है। जो बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग 50 से भी कम है। उनकी रेटिंग 48 है। बता दें कि इससे पहले मई के महीने में प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग 2020 में सबसे ज्यादा 84 फीसदी पर थी। तब भारत महामारी के प्रकोप से बाहर निकल रहा था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h6QhpU
कोई टिप्पणी नहीं