Breaking News

इस अंगूर को बस जी भकर देख लीजिए, इस एक गुच्छे की कीमत सुनकर आपको आ जाएंगे चक्कर


जापान का रूबी रोमन अंगूर इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का कारण बना हुआ है। यह अंगूर की एक खास किस्म है जो हर जगह नहीं उगाई जा सकती है। इसकी खासियत यह है कि इसका आकार सामान्य अंगूर के दानों की अपेक्षा तीन गुना ज्यादा होता है। यह इतना खास है कि इसे दुकानों पर बेचा नहीं जाता, बल्कि नीलाम किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जापान में भी इशिकावा प्री फ्रेच्करल कंपनी के अलावा इसे कोई और नहीं उगाता है, क्योंकि ये काफी महंगे होते हैं। लोग इस अंगूर के एक-एक दाने की बोली लगाते हैं। साल 2020 में हुई एक नीलामी में 24 दानों वाले अंगूर का एक गुच्छा 12 हजार अमरीकन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा के मुताबिक करीब आठ लाख रुपए में बिका था। ऐसे में एक दाने की कीमत करीब तीस हजार रुपए लगी। अब जल्द ही इस अंगूर की बोली एक बार फिर से लगने वाली है और सभी की निगाहें इस ओर है कि इस बार यह कितने में बिकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lYh9di

कोई टिप्पणी नहीं