Breaking News

कांग्रेसी नेता ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा किया बड़ा दावाः इस राज्य में बनाएंगे कांग्रेस की सरकार


मेघालय कांग्रेस समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष विनसेंट एच पाला ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को आश्वस्त किया है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी फिर से सत्ता में वापसी करेंगी। पाला ने श्रीमती गांधी को लिखे पत्र में कहा, हम आपको आश्वासन देेते हैं कि हम सत्ता में वापसी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं का प्रयास करेंगे। हमें एक प्रभावी सत्ता विरोधी मोर्चा बनाना चाहिए और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए आम सहमति बनाने पर पहल करनी चाहिए। गौरतलब है कि 60 सदस्यों वाली मेघालय विधानसभा के चुनाव फरवरी 2023 में होने हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी क्षेत्रीय राजनीतिक दलों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायकों के समर्थन से मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस सरकार का नेतृत्व कर रही है। उन्होंने कहा कि मेघालय में जैसा कि हाल ही में देखा गया है, भाजपा और उसके सहयोगी दलों में तनाव है। यह हमारी पार्टी के लिए रणनीति बनाने और अपनी योजना को सही रूप देकर वापसी करने का सही मौका है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि कांग्रेस पार्टी के आगे भी सभी कार्यों को पूरा करने में सक्षम बनेगी। प्रदेश नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा, एक टीम के रूप में हम उन सभी परेशानियों से निजात पाएंगे, जिनका पार्टी ने सामना किया है और जिम्मेदारी से पार्टी के गौरव और जीत की वापसी के लिए हरसंभव कार्य करेंगे। पाला ने जोर देकर कहा कि पार्टी को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और जो आगे के चुनौतियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों को मेघालय के प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DJJso5

कोई टिप्पणी नहीं