Breaking News

सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह ने डाली अपनी ऐसी तस्वीर, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट


रकुल प्रीत सिंह साउथ इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। बॉलीवुड में भी उन्होंने अजय देवगन और तब्बू स्टारर ‘दे दे प्यार दे’ से अपनी धाक जमाई थी। रकुल प्रीत की खूबसूरती के लोग कायल हैं पर इन दिनों कुछ ऐसा हुआ है कि उन्हें सोशल मीडिया पर लुक्स को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स उनकी तस्वीर पर भद्दे कमेंट कर रहे हैं। पिछले दिनों रकुल प्रीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपनी एक तस्वीर शेयर की तस्वीर जैसे ही वायरल हुई लोगों ने रकुल प्रीत से सवाल करना शुरू कर दिया। लोगों को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस का बदला हुआ अंदाज शायद पसंद नहीं आया और उन्होंने पूछना शुरू कर दिया क्या आपने प्लास्टिक सर्जरी कराई हैं। बस फिर क्या था रकुल को ट्रोल करने वालों की बाढ़ आ गई।दरअसल, जो तस्वीर रकुल प्रीत ने शेयर की है उसमें रकुल के नैन-नक्श पहले से एकदम बदले नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे में कुछ ज्यादा ही पतनी नाक और पिचके गालों को देखकर लोग को शक हो रहा है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करा ली है। हालांकि फोटो पर अबतक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3COsG60

कोई टिप्पणी नहीं