शाहरुख खान ने मीडिया को देख छिपाया अपना चेहरा, भडक़े यूजर्स बोले, इतना घमंड ठीक नहीं

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मो को लेकर काफी व्यस्त हैं। बीते दिनों शाहरुख खान को मीडिया ने एक बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया। इस दौरान शाहरुख खान ने एक ओवरसाइज्ड ब्लैक स्वेटशर्ट पहनी हुई थी, जिसकी हुडी से उनका चेहरा पूरी तरह छुपा हुआ था। एक नजर में देखकर कोई नहीं बता सकता कि ये बॉलीवुड के किंग खान हैं। शाहरुख भी काफी जल्दी में थे वो गाड़ी में बैठे और निकल गए जबकि वहां मौजूद फोटोग्राफर उन्हें आवाज देते रह गए। इस वीडियो की शुरुआत में आप शाहरुख के बेटे आर्यन खान को देख सकते हैं। आर्यन भी उसी शाम एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए थे। आर्यन ने भी किसी को पोज नहीं दिया।
शाहरुख खान और आर्यन खान का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया दोनों ट्रोल होने लगे। उनके ऐसे रिएक्शन पर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- ‘इतने भाव खाने वालों के पीछे मीडिया क्यों पड़ी है?’ एक ने लिखा- ‘एटीट्यूड तो देखो खान साहब का।’ एक यूजर ने कहा- ‘इतना घमंड।’ एक अन्य ने लिखा- ‘इन लोगों से लाख गुना अच्छे साउथ के हीरो हैं जो रेस्पेक्ट देते हैं।’
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ugvUfn
कोई टिप्पणी नहीं