Breaking News

क्रिकेट की दुनिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, लेकिन मन में हमेशा रहेगा ऐसा मलाल


इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। मोइन हालांकि, देश के लिए सीमित ओवरों के मैच में खेलना जारी रखेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार मोइन ने कहा, मैं 34 वर्ष का हो गया हूं और जितना हो सके खेलना और अपने क्रिकेट का आनंद लेना चाहता हूं। टेस्ट क्रिकेट शानदार है। आपको यहां ज्यादा रिवॉर्ड मिलता है और आपको खुद लगेगा कि मुझे यह मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं इसे मिस करूंगा। विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना मिस करूंगा। मैंने टेस्ट क्रिकेट का आनंद लिया है लेकिन मुझे लगता है कि मैं काफी कुछ कर चुका हूं और इससे खुश हूं। मोइन ने इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट मैचों में 2914 रन बनाए हैं और 195 विकेट लिए हैं।मोईन को टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन और 200 विकेट नहीं लेने का मलाल रहेगा। वह इस उपलब्धि को हासिल करने से 84 रन और 5 विकेट दूर थे। साल 2019 एशेज तक वह इंग्लिश टेस्ट टीम के नियमित सदस्य थे। इसके बाद उनकी भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में टेस्ट टीम में वापसी हुई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zOshyq

कोई टिप्पणी नहीं