Breaking News

पंजशीर के शेरों ने किया तालिबान का सबसे बुरा हाल, 700 तालिबानी ढेर, 600 लड़ाके कैद


वहीं अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी प्रांत पंजशीर घाटी में अफगान के ‘शेर’ तालिबानियों से लोहा ले रहे हैं। यहां तालिबान समूह और प्रतिरोध बलों के बीच भयंकर लड़ाई जारी है। तालिबान अमरीकी सैन्य संसाधनों के साथ पंजशीर पर हमला कर रहे हैं, लेकिन घाटी के लोगों का हौसला इन हथियारों से भी मजबूत है। बीते कई दिनों से जारी खूनी खेल के बीच शनिवार को पंजशीर के लड़ाकों से पंगा लेना तालिबान को महंगा पड़ गया और उसके करीब 700 से अधिक लड़ाके ढेर हो गए। पंजशीर के लोगों का दावा है कि शनिवार की लड़ाई में करीब 700 तालिबानी मारे गए तथा और 600 अन्य को कैद कर लिया गया। इससे पहले पजंशीर के नेता अहमद मसूद कहा था कि मर जाएंगे, लेकिन आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। पंजशीर प्रांत में प्रतिरोध बलों का नेतृत्व कर रहे अहमद मसूद ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि 700 से अधिक तालिबान मारे गए और 600 अन्य पकड़े गए और कैद किए गए जबकि बाकी भागने की कोशिश कर रहे हैं। मसूद ने संदेश में कहा, हम अग्रिम पंक्ति में हैं, सब कुछ योजनाबद्ध था। हम पूरे प्रांत को नियंत्रित कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले तालिबान ने दावा किया था कि उसने पंजशीर पर कब्जा कर लिया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38GfMK2

कोई टिप्पणी नहीं