Breaking News

पति सहित 6 लोगों को मारने वाली ‘साइनाइड किलर’ के दूसरे पति को सता रहा मौत का डर, कोर्ट में कही ऐसी बात


केरल की खतरनाक सीरियल किलर और कूदाथई सिलसिलेवार हत्या मामले की मुख्य आरोपी जॉली जोसेफ के पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। साल 2016 में अपनी पहली पत्नी की मौत होने के बाद शाजू जकारिया ने ‘साइनाइड किलर’ के रूप से जाने जानी वाली जॉली से दूसरी शादी की थी। जॉली को एक बार उसके पहले पति का मर्डर करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उसके दूसरे पति का कहना है कि उनकी जान को भी खतरा है। दरअसल, केरल के कोझीकोड में 47 वर्षीय आरोपी महिला जॉली जोसेफ ने 2011 में अपने पहले पति की हत्या की थी और 2019 में उसे गिरफ्तार किया गया था। महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति समेत 6 लोगों को सायनाइड देकर मार डाला था। वहीं, अब महिला के दूसरे पति ने आरोप लगाया है उनकी जान को भी खतरा है। अपनी तलाक याचिका में जॉली के दूसरे पति ने कहा है कि शादी करते समय उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि जॉली हत्या की आरोपी हैं और उन्हें अब उसका पति रहने में डर लगता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DyjPXb

कोई टिप्पणी नहीं