Breaking News

TMC सांसद और एक्ट्रेस Nusrat Jahan बनीं मां, 3 महीने पहले Ex हसबैंड ने कहा था ये बच्चा उनका नहीं


बांग्ला फिल्म अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां ने गुरुवार को कोलकाता में एक बच्चे को जन्म दिया है। नुसरत को बुधवार को रॉडन स्ट्रीट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार को दोपहर करीब 12.45 बजे सी-सेक्शन सर्जरी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया। रिपोट्र्स के मुताबिक मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम पोस्ट पर अभिनेत्री ने कैप्शन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा, डर से ज्यादा विश्वास। इसके साथ उन्होंने पॉजि़टिविटी और मॉर्निंग वाइब्स हैशटैग लिखे थे। इस साल की शुरूआत में, नुसरत ने अपने अलग हुए पति निखिल जैन के साथ अपनी शादी को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था, क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे किए थे। जून में, नुसरत ने एक बयान जारी कर कहा था कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी कभी वैध नहीं थी।इसी बीच, नुसरत जहां के एक्स हसबैंड निखिल जैन का भी रिएक्शन आया है। निखिल जैन ने एक इंटरव्यू में कहा कि भले ही नुसरत से मेरा मनमुटाव और झगड़ा है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मां बनने पर मैं उसे शुभकामनाएं न दूं। निखिल जैन ने कहा कि मेरी ओर से नुसरत और बच्चे को ढेर सारी बधाई। उनका बच्चा स्वस्थ रहे और उसका भविष्य उज्जवल हो। बता दें कि नुसरत जहां और निखिल जैन ने 19 जून, 2019 को तुर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी। शादी के बाद अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती थीं। हालांकि, 10 जून को नुसरत जहां ने एक स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2019 में बिजनसमैन निख‍िल जैन से तुर्की में हुई उनकी शादी वैलिड नहीं है। निखिल के साथ अपनी ही शादी को अमान्य बताने वाली नुसरत जहां ने बाद में सोशल मीडिया से शादी के सभी तस्‍वीरें भी डिलीट कर दी थीं। जब नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई तो उनके पति निखिल जैन ने कहा था कि ये मेरा बच्चा नहीं है। निखिल ने कहा था कि दिसंबर, 2020 से नुसरत उनका घर छोड़कर अपने मम्मी-पापा के साथ बालीगंज वाले घर पर रह रही है। तब से मैं उससे मिला ही नहीं तो बच्चा मेरा कैसे हो सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zpNDTq

कोई टिप्पणी नहीं