अपनी HOT फोटोज से अनन्या पांडे ने उड़ाए यूजर्स के होश, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बेहद ही कम वक्त में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अनन्या ने अब तक के अपने करियर में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू करने वाली अनन्या सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को इंप्रेस करती नजर आती हैं। वहीं इन दिनों अनन्या बोल्ड फोटोशूट कराती दिख रही हैं। हाल ही में अनन्या पांड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह एक विंटेज कार के सामने खड़ी होकर अलग अलग पोज दे रही हैं। इस दौरान उनके लुक की बात करें तो वह ऑल ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की शॉर्ट टॉप के साथ मैंचिक पैंट पहना हुआ है। वहीं इस ड्रेस को और भी स्टाइलिश लुक देने के लिए उन्होंने ब्लैक कलर का कोर्ट भी कैरी किया है। उनकी ये अनसीन फोटोज फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। फोटोशूट में उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और उनके मेकअप को कम से कम रखा गया है जिससे उनके पूरे लुक में एक चिक वाइब मिल रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A9pWyF
कोई टिप्पणी नहीं