Breaking News

Dance Deewane 3 के सेट पर फूट-फूटकर रोए दलेर मेहंदी, छोटे भाई मीका सिंह ने संभाला


डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के कंटेस्टेट्स हर हफ्ते अलग-अलग थीम पर शानदार परफॉमेस देते हैं। इस बार शो में पंजाबी तड़का लगाने के लिए दो भाई की जोड़ी आने वाली हैं। शो में इस बार दलेर मेहंदी अपने छोटे भाई मीका सिंह के साथ बतौर गेस्ट शामिल होने वाले हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो की झलकियां दिखाई दे रही हैं। अपने गानों से लोगों को नचाने वाले दलेर मेहंदी शो में फूट-फूटकर रोने वाले हैं। चैनल की तरफ से एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दलेर मेहंदी और मीका सिंह कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस पर जमकर मस्ती कर रहे हैं. लेकिन एक परफॉर्मेंस में दोस्तों की यारी देख दलेर मेहंदी इतने इमोशनल हो जाते हैं कि रोने लगते हैं. भाई को इमोशनल होता देख मीका सिंह से देखा नहीं जाता और वह भाई को संभालने के लिए कुर्सी छोड़ देते हैं.शो का प्रोमो जारी करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन लिखा कि दलेर मेहंदी और मीका सिंह पाजी के साथ कुछ हंसा देने वाले, कुछ इमोशनल, कुछ तो मस्ती भरे पल बचपन के फिर करेंगे हम याद. देखिए बचपन स्पेशल.प्रोमो में देख सकते हैं कि इस हफ्ते ‘डांस दीवाने 3’ शो में बचपन स्पेशल की थीम पर कंटेस्टेंट परफॉर्मेंस करते दिखाई देंगे. प्रोमो में दलेर के साथ ही मीका सिंह को फिल्म ‘देसी ब्वॉयज’ का गाना ‘सुबह होने ना दे’ गाते भी देखे जा सकता है.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jwW8Fl

कोई टिप्पणी नहीं