श्मशान में बलात्कारः मृतक बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंचे CM केजरीवाल के साथ धक्का-मुक्की, मंच से गिरे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को नौ साल की उस मृतका के परिजनों से मिलने गए जिसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान वह पीड़िता के परिवार वालों से मिले और 10 लाख का मुआवजा देने का भी एलान किया, लेकिन केजरीवाल वहां जब लोगों को संबोधित करने के लिए मंच पर चढ़े तो उस पर इतनी भीड़ बढ़ गई कि मंच ही टूट गया। मंच के टूटते ही उस पर मौजूद सीएम केजरीवाल समेत तमाम लोग गिर गए।वहीं केजरीवाल ने लड़की के परिवार से मिलने के बाद हिंदी में ट्वीट किया, मैं लड़की के परिवार से मिला, उनका दर्द बांटा, हम परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देंगे। मामले की मजिस्ट्रेट जांच होगी। दोषियों को सजा दिलाने के लिए शीर्ष वकीलों को लगाया जाएगा। केंद्र सरकार को कानून में सुधार के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। हम पूरा सहयोग करेंगे। इससे पहले केजरीवाल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, दिल्ली में 9 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या शर्मनाक है। दिल्ली में कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। इस घटना को लेकर रविवार से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और कई राजनेता धरना स्थल का दौरा कर रहे हैं या सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।इससे पहले बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मासूम बच्चे के परिजनों से मुलाकात की और उनके लिए न्याय की मांग की। मंगलवार को गांधी ने इस घटना की रिपोर्टिंग करने वाली एक हिंदी समाचार क्लिप को टैग किया और ट्वीट किया, ‘‘दलित की बेटी भी देश की बेटी है।’’ आप विधायक और दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़ला और दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि तीन डॉक्टरों का एक बोर्ड बच्ची के जले हुए अवशेषों का पोस्टमार्टम करेगा। इस मामले में श्मशान घाट के एक पुजारी सहित चार लोगों को बलात्कार, हत्या और धमकी के आरोप, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और एससी और एसटी अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।हालांकि आरोपियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक कूलर से पानी लाते समय बिजली का करंट लगने से लडक़ी की मौत हो गई, लेकिन परिवार ने आरोप लगाया है कि संदिग्धों ने पुलिस को उसकी मौत की सूचना देने से डराने के बाद आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चार लोगों को मौत की सजा और फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित न्याय की मांग करते हुए, लडक़ी के माता-पिता और स्थानीय निवासियों, राजनेताओं और सामाजिक कार्यकतार्ओं सहित लगभग 200 लोग श्मशान के पास पंखा रोड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गिरफ्तार लोगों की पहचान राधेश्याम (55), सलीम (55), लक्ष्मी नारायण (49) और कुलदीप (63) के रूप में हुई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Cibhmw
कोई टिप्पणी नहीं