Breaking News

कछुए ने पहले चिड़िया को मारा और फिर खा गया, देखें सबसे चौंकाने वाला वीडियो


कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने ट्विटर पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक विशालकाय कछुआ नन्ही सी चिड़िया को अपना निवाला बनाते नजर आ रहा है। असल में यह वीडियो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 23 अगस्त को शेयर किया गया था। कैप्शन में उन्होंने बताया, इस लम्हे को शोधकर्ताओं ने तब फिल्माया जब एक सेशेल्स विशालकाय कछुआ छोटी सी चिड़िया पर हमला करता है, और उसे खा जाता है। यह पहली बार है जब किसी कछुए की प्रजाति को जानबूझकर शिकार करते कैमरे में कैद किया गया है। इस 1 मिनट 53 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय कछुआ मुंह बाए छोटी सी चिड़िया की तरफ बढ़ता है और पलभर में उसका काम तमाम कर देता है। हालांकि, वीडियो में कछुआ चिड़िया को खाते नजर नहीं आ रहा है। लेकिन वह उसे मारकर जरूर गिरा देता है। यह वीडियो लोगों को होश उड़ा रहा है। क्योंकि इससे पहले कछुए की प्रजाति को शाकाहारी ही माना जाता था! हालांकि, लोग उस क्लिप की मांग कर रहे हैं, जिसमें कछुआ चिड़िया को खाते दिख रहा हो।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mABtDK

कोई टिप्पणी नहीं