Breaking News

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीत रच दिया इतिहास, जेवलिन थ्रो के ओलंपिक चैंपियन बने


नई दिल्ली. भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया. नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. नीरज चोपड़ा ने फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल जीता.नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे थ्रो में ही ये दूरी तय की. नीरज चोपड़ा ने पहले थ्रो में ही 87.03 की दूरी तय कर नंबर 1 पर जगह बना ली थी लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले थ्रो में अपना प्रदर्शन और बेहतर किया.नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया. ट्रैक ऐंड फील्ड में भारत को पहला मेडल मिला है और वह भी गोल्ड मेडल है.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VxGqSC

कोई टिप्पणी नहीं