Breaking News

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की कार पर महिलाओं ने फेंका कीचड़, मुर्दाबाद के नारे भी लगाए


मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित श्योपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की कार पर स्थानीय लोगों ने कीचड़ फेंक दिया और कार के सामने लेट गए। केंद्रीय मंत्री तोमर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। शनिवार को एमपी के श्योपुर पंहुचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल, मुरैना से सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित मुरैना और श्योपुर जिले के हवाई दौरे पर गए थे। इस दौरान जब केंद्रीय कृषि मंत्री श्योपुर शहर में हेलीकॉप्टर से उतरकर कार में बैठकर लोगों से मिलने और इलाके का जायजा लेने पहुंचे तभी बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा मंत्रीजी पर फूट पड़ा। लोगों ने प्रशासन की नाराजगी मंत्रीजी पर निकाल ली। लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने कृषि मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। महिलाओं ने गाड़ियों पर कीचड़ भी फेंका।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lOtrGG

कोई टिप्पणी नहीं