Breaking News

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी शेरशाह को देखकर इम्प्रेस हुईं कंगना, कह दी ऐसी बड़ी बात


बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ बेहद पसंद आयी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी स्टारर शेरशाह हाल ही में रिलीज हुई है। कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन आधारित इस फिल्म को फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कंगना रनौत को भी शेरशाह बेहद पसंद आयी है। कंगना ने करण जौहर निर्मित शेरशाह देखने के बाद पूरी टीम के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। कंगना ने लिखा, नेशनल हीरो विक्रम बत्रा पालमपुर के एक हिमाचली लड़के थे जो कि बेहद पॉपुलर जवान थे। जब ये ट्रेजेडी हुई तो खबर हिमाचल में आग की तरह फैल गई और सबका दिल बैठ गया। मुझे याद है बचपन में ये खबर सुनकर कई दिनों तक मन उदास था। कंगना ने इसके अलावा एक और पोस्ट में शेरशाह से सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोटो शेयर कर लिखा, क्या शानदार ट्रिब्यूट है सिद्धार्थ मल्होत्रा। पूरी टीम को बधाई। ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी और आप सबने बेहतरीन काम किया। गौरतलब है कि फिल्म शेरशाह का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म शेरशाह, कैप्टन बत्रा की शौर्य गाथा है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ykaa2z

कोई टिप्पणी नहीं