यूपी में बढ़ने लगी सियासी हलचल, मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह और बेटा सपा में शामिल

बाहुबली विधायक व मफिया मुख्तार अंसारी के भाई ने बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने अपने बेटे के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है। इसके साथ ही अम्बिका चौधरी ने भी बेटे के साथ घर वापसी की।पूर्वांचल की सियासत में खासा दखल रखने वाले बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी शनिवार को समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ उनके बेटे मुन्नू अंसारी भी सपा में शामिल हो गए। सपा सिबगतुल्लाह अंसारी को पार्टी की सदस्यता देकर इलाके के राजनीतिक माहौल में नए तरह का सियासी समीकरण तैयार करने के मूड में है। दरअसल 2017 के विधानसभा चुनावों के पहले अंसारी अपनी पार्टी कौमी एकता दल से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लेते हुए सपा में शामिल हो गए थे। बाद में अखिलेश यादव के ऐतराज के बाद उन्होंने सपा से अलग होकर बसपा में शामिल होना पड़ा था।मुहम्मदाबाद विधानसभा से दो बार विाायक रहे चुके मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह समर्थकों के साथ गाजीपुर से लखनऊ पहुंचे। सिबगतुल्लाह अंसारी गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से विधायक रह चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की अलका राय से उन्हेंं हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर वो सपा का दामन थाम रहे हैं, ऐसे में लगभग तय है कि उन्हेंं या उनके बेटे को 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा वहां से टिकट देगी। वहीं सपा के संस्थापक सदस्य रहे अम्बिका चौधरी भी करीब पांच साल बाद पार्टी में वापसी कर ली है। इसकी पटकथा महीनों पहले तय हो गई थी, जब इनके बेटे को समाजवादी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट दिया था। अंबिका चौधरी, मुलायम और अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Bnum5s
कोई टिप्पणी नहीं