Breaking News

सोशल मीडिया पर कहर ढा रही है अर्जुन कपूर और जैकलीन की ये तस्वीर


इशकजादे फेम बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर प्राय: मीडिया में छाए रहते हैं। प्रोफेशनल से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर किस्से-कहानियां चर्चाओं में रहती हैं। कम फिल्मों के बावजूद उन्होंने दमदार अभिनय से करोड़ों फैंस का दिल जीता है। साथ ही लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते दिख रहे हैं।बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर काफी समय से बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। यह जोड़ी अपने रिश्ते को लेकर बॉलीवुड की गलियारों में भी काफी मशहूर मानी जाती है। अक्सर दोनों की फोटो शेयर होती रहती हैं जिस पर फैंस खूब कमेंट्स करते हैं। लेकिन इस बार एक्टर ने किसी और एक्ट्रेस के साथ फोटोज शेयर कर दी है। दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर जैकलीन फर्नांडीस के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें दोनों रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने हाल ही जैकलीन के साथ फोटोशूट कराया है। फैंस को दोनों के बीच की कैमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।फोटोशूट में अर्जुन ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक वेस्ट कोट पहना है। वहीं जैकलीन ने व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आ ही हैं। फैंस उनके इस फोटोशूट को काफी पसंद कर रहे हैं। जैकलीन और अर्जुन जल्द ही फिल्म भूत पुलिस में साथ नजर आने वाले हैं। उधर, अर्जुन कपूर एक विलेन रिटन्र्स में भी नजर आएंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UVwD8H

कोई टिप्पणी नहीं