Breaking News

पीएम मोदी का बड़ा फैसला, राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ा फैसला लेते हुए राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलकर अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद! उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VxuyzT

कोई टिप्पणी नहीं