Breaking News

अरबपतियों को भी कोरोना ने दिया बड़ा झटका, एक साल में इतनी कम हो चुकी है संख्या


भारत में अरबपतियों की संख्या में एक साल में गिरावट आई है। एक साल में 5 अरबपति कम हुए हैं। भारत में 100 करोड़ रुपए या इससे ज्यादा संपत्ति वाले लोगों की संख्या अच्छी खासी है। साल 2019-20 में देेश में जहां 141 अरबरपति थे, वहीं साल 2020-21 में इनकी संख्या 136 रही।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में बताया कि विगत 3 आंकलन वर्षों के दौरान आयकर विभाग में फाइल की गई आयकर विवरण में 100 करोड़ रुपए (एक अरब रुपए) से अधिक की सकल कुल आय प्रकट करने वाले व्यक्तियों की संख्या 2020-21 में 136 थी। दरअसल, उनसे सवाल किया गया था कि क्या यह सच है कि लॉकडाउन के दौरान देश में अरबपतियों की संख्या में वृद्धि हुई है। वित्त मंत्री ने कहा कि केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पास उपलब्ध सूचना के अनुसार, प्रत्यक्ष करों के तहत खरबपति शब्द की कोई विधायी अथवा प्रशासनिक परिभाषा नहीं है।वहीं, गरीबी से जुड़े आंकड़े व अनुमानों के अनुसार वर्तमान तेंदुलकर समिति कार्यप्रणाली का अनुसरण करते हुए भारत में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले व्यक्तियों की संख्या 2011-12 में 27 करोड़ (21.9 प्रतिशत) अनुमानित थी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर जोर देने के साथ विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं।भारत में अरबपति2020-21 - 1362019-20 - 1412018-19 - 77

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jK6DW3

कोई टिप्पणी नहीं