Breaking News

तो क्या भारत में धीरे-धीरे आ रही है कोरोना की तीसरी लहर, इस आंकड़ों ने उड़ाए सरकार के होश


भारत में कोरोना संक्रमण के प्रतिदिन आने वाले नए संक्रमण के आंकड़े अब डराने लगे हैं। पिछले तीन दिन से ये आंकड़े चालीस हजार के पास बने हुए हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 44,658 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं एक दिन में इस संक्रमण की चपेट में आने से 496 और लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 32988 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढकऱ 4,36,861 हो गया है। देश में अब भी कोरोना के 3,44,899 एक्टिव मामले हैं। अब तक देश में कोरोना के 3,26,03,188 मामले सामने आए हैं। जबकि 3,18,21,428 लोगों ने कोरोना को मात दी है। केरल में लगातार दूसरे दिन भी सक्रिय मामले 10,918 बढकऱ 1,81,747 हो गये हैं तथा 18,997 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढकऱ 37,11,625 हो गयी है जबकि 162 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढकऱ 20,134 हो गयी है। कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 18 घटकर 19,326 रह गये हैं। राज्य में 25 मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढकऱ 37,231 हो गया है। राज्य में अब तक 28,86,906 मरीज ठीक हो गए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 283घटकर 18,069 रह गयी है तथा 26 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढकऱ 34,814 तक पहुंच गयी है। राज्य में अभी तक 25,54,323 मरीज संक्रमणमुक्त हो गए हैं। आंध्र प्रदेश में 387 सक्रिय मामले बढकऱ 14,448 हो गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19,79,504 हो गयी है जबकि अभी तक इस महामारी से 13,778 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 18 घटकर 9167 रह गये हैं और इस महामारी के संक्रमण से कुल 18,402 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 15,17,965 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले 6246 रह गये हैं, जबकि अब तक 3865 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 6,46,344 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले 32 घटकर 595 रह गये हैं। वहीं 9,90,179 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 13,555 है। पंजाब में सक्रिय मामले 401 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 5,83,651 हो गयी है जबकि 16,362 मरीजों की जान जा चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले दो घटकर 157 रह गये हैं तथा अब तक 8,15,126 मरीज संक्रमणमुक्त हुए और 10,080 लोगों की अब तक इस महामारी से मौत हो चुकी है। बिहार में कोरोना संक्रमण के दो मामले बढकऱ 107 हो गये हैं तथा अब तक 7,15,894 लोगों ने कोरोना को मात दी है जबकि अब तक 9,650 लोगों की मौत हुई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zmrOE9

कोई टिप्पणी नहीं