Breaking News

चंडीगढ़ लेक क्‍लब के अटपटे नियम, पहले अंतर्वस्त्र पर लगवाइए स्टांप, फिर जुराबों का कराना होगा स्‍मैल टेस्‍ट


एक क्लब में एंट्री करने के लिए ऐसी शर्तें रखी गई कि जिसने भी सुना वो दंग रह गया। सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ लेक क्लब द्वारा जारी एक नोटिस वायरल हो रहा है। इस नोटिस में चार शर्तों का जिक्र किया गया है। इसमें क्लब के स्टांप लगे अंतर्व पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही कई अजीबो गरीब शर्तें और भी लगाई गई हैं। क्लब के सदस्य अगर जिम या रेस्टोरेंट में जाना चाहते हैं कि इन शर्तों की पालना करना अनिवार्य बताया गया है।नोटिस के मुताबिक क्लब के सदस्यों को आने से पहले अपने अंतर्वस्त्र पर क्लब की स्टांप लगवानी होगी। इसके बाद वे इसे पहनकर क्लब आ सकते हैं। वहीं जिम जाने वाले मेम्बर्स को स्मेल टेस्ट भी देना पड़ सकता है। अगर उनके मोजों में से दुर्गंध आती मिली तो उन्हें जुर्माना देना होगा। अगर जिम जाने वाला कोई सदस्य शॉट्र्स पहनना चाहता है तो उसे पैरों को शेव करवाना होगा। स्पोट्र्स कॉम्प्लैक्स में एंट्री करते समय प्रोपर स्पोटर्स सूट में होना जरूरी होगा।ऐसा नहीं है कि क्लब के नोटिस पहली बार चर्चा में हैं। इसी तरह पिछले साल नवंबर में भी इस लेक क्लब का एक आदेश खासा चर्चित हुआ था। इसमें कहा गया था कि क्लब के परिसर में स्थित रेस्टोरेंट में केवल यहां के सदस्य ही एंट्री कर सकेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jlyA6r

कोई टिप्पणी नहीं