काबुल एयरपोर्ट के बाद अब पाकिस्तान में बड़ा धमाका, इतने सैनिकों की हुई मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने मीडिया को बताया कि यह घटना जियारत जिले के मांगी बांध इलाके में हुई जब अद्र्धसैनिक पाकिस्तान लेवीज बल का एक वाहन ने बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। सुरक्षाबल नियमित गश्त पर थे। विस्फोट के बाद, बचाव दल, पुलिस और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले का दावा नहीं किया है।गौरतलब है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ठीक सामने गुरुवार शाम दो फिदायीन हमले हुए थे। अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक, अब तक 103 लोग मारे जा चुके हैं और 1383 जख्मी हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आतंकी संगठन ISIS के खुरासान ग्रुप ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के जनरल कैनेथ मैकेंजी ने कहा है कि मरने वालों में 13 मरीन कमांडो शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zzfIaM
कोई टिप्पणी नहीं