Breaking News

सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर ने शेयर की अपनी मिरर सेल्फी, 8 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने, देखें तस्वीरें


स्टार किड जाह्नवी कपूर एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों भाई अर्जुन कपूर के साथ जाह्नवी का फोटाशूट चर्चा में रहा। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी सोशल मीडिया पर अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिनका फैंस को इंतजार रहता है। हाल ही जाह्नवी ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट ऑफिशियल इंटाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इन तस्वीरों में उनका हॉट एंड सिंजलिंग अवतार फैंस को दीवाना बना रहा है।जानकारी के अनुसार रूही फेम ने अपने फोटोशूट की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस में ग्लैमरस दिख रही हैं। धडक़ गर्ल शीशे के सामने खड़े होकर मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। उनके बाल हल्के से कर्ली नजर आ रहे हैं। हर तस्वीर में एक्ट्रेस के पोज देने का अंदाज काफी शानदार है। वहीं इस फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, नाज को परेशान करने में हमेशा मजा आता है। इन फोटोज को अब तक 8 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग लाइक्स मिल चुके हैं।जाह्नवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म गुड लक जेरी में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म दोस्ताना का सीक्वल है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fuy6K6

कोई टिप्पणी नहीं