आनंद महिंद्रा ने किया एलान , स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को एक्सयूवी700 उपहार में देंगे

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को कंपनी की आगामी एसयूवी एक्सयूवी700 उपहार में देने का वादा किया है। चोपड़ा के पदक जीतने के कुछ देर बाद ही महिंद्रा ने यह घोषणा की।ट्विटर पर एक फॉलोअर ने महिंद्रा से चोपड़ा को एक्सयूवी700 उपहार में देने के लिए कहा, जिसके बाद महिंद्रा ने लिखा, हां बिल्कुल। हमारे गोल्डन एथलीट को एक्सयूवी 700 उपहार में देना मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा।उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर और सीईओ (ऑटोमोटिव डिविजन) विजय नाकरा को टैग करते हुए उनसे नीरज के लिए एक एसयूवी तैयार रखने को कहा।गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा आज भारत के लिए ओलंपिक में किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iutfdV
कोई टिप्पणी नहीं