कैंसिल फ्लाइट ने एक झटके में बदल दी महिला की किस्मत, जीत लिए 6 करोड़ रुपए, जानिए कैसे

किस्मत कब आप पर मेहरबान हो जाए कहा नहीं जा सकता। कब छप्पर फट जाए और पैसा बरसने लगे इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। अमरीका में एक महिला की किस्मत भी कुछ इसी तरह खुल गई जिसका उसे खुद पता नहीं था। फ्लाइट कैंसिल होने से परेशान एक महिला ने खुद को डायवर्ट करने के इरादे से लॉटरी के टिकट खरीदे थे। इसमें से एक टिकट ने उसे मालामाल कर दिया। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक फ्लोरिडा लॉटरी से जुड़े अधिकारियों ने बताया गया कि मिसौरी के कनसास सिटी की एंजेला कैरावेला (51) ने द फास्टेस्ट रोड टू यूएसडी 10,00,000 स्क्रैच गेम से 10 लाख डॉलर का टॉप इनाम जीता। उसने अपनी जीती हुई रकम एक बार में लेने का ऑप्शन चुना जो करीब 7 लाख 90 हजार डॉलर थी।जानकारी के अनुसार एकाएक किस्मत चमकने के बारे में कैरावेला का कहना था कि फ्लाइट कैंसिल होने के बाद मुझे लगा था कि कुछ अलग होने वाला है। बस समय बिताने और खुद को मायूसी के भंवर से निकालने के लिए लॉटरी के टिकट खरीदे और 10 लाख डॉलर यूं ही जीत लिए। कैरावेला ने तांपा के पूर्व में स्थित ब्रैंडन में सुपरमार्केट से अपना विजयी टिकट खरीदा था। उधर, टिकट बेचने वाला भी खुश है चूंकि उसको भी बतौर बोनस दो हजार डॉलर देने की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि यूएसडी 30 गेम जिसे कैरावेला ने जीता वह पिछले साल शुरू हुआ था। इसमें 10 लाख डॉलर के 155 टॉप इनाम हैं और 94.8 करोड़ डॉलर के नकद पुरस्कार हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CgeEdX
कोई टिप्पणी नहीं