Breaking News

कोरोना की तीसरी लहर का डर: 46 हजार नए संक्रमित, अकेले केरल में सामने आए इतने मरीज


कोरोना की तीसरी लहर की आशंका अब सच होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 46 हजार से ज्यादा नए संक्रमित सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 46,759 कोरोना के नए संक्रमित सामने आए हैं। इनके अलावा 31,374 लोग रिकवर हुए हैं तो वहीं 509 लोगों की मौत हो गई है। पिछले चार दिनों में जिस तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं इसे तीसरी लहर की दस्तक माना जा रहा है।देश में सवाधिक मरीज केरल से आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में अकेले केरल से 32,801 मरीज संक्रमित मिले हैं। यह देश में नए संक्रमितों का करीब 70 फीसदी है। यहां 179 लोगों की मौत हुई है। केरल में लगातार तीसरे दिन भी सक्रिय मामले 14,049 बढकऱ 1,95,796 हो गये हैं तथा 18,573 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढकऱ 37,30,198 हो गयी है जबकि 179 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढकऱ 20,313 हो गयी है। कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 330 घटकर 18,996 रह गये हैं। राज्य में 17 मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढकऱ 37,248 हो गया है। राज्य में अब तक 28,88,520 मरीज ठीक हो गए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 272 घटकर 17,797 रह गयी है तथा 21 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढकऱ 34,835 तक पहुंच गयी है। राज्य में अभी तक 25,56,116 मरीज संक्रमणमुक्त हो गए हैं। आंध्र प्रदेश में 602 सक्रिय मामले बढकऱ 15,050 हो गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19,80,407 हो गयी है जबकि अभी तक इस महामारी से 13,788 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 24 घटकर 9143 रह गये हैं और इस महामारी के संक्रमण से कुल 18,410 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 15,18,684 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले 6166 रह गये हैं, जबकि अब तक 3867 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 6,46,761 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले 50 घटकर 545 रह गये हैं। वहीं 9,90,260 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 13,555 है। पंजाब में सक्रिय मामले 410 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 5,83,689 हो गयी है जबकि 16,364 मरीजों की जान जा चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले दो घटकर 155 रह गये हैं तथा अब तक 8,15,140 मरीज संक्रमणमुक्त हुए और 10,081 लोगों की अब तक इस महामारी से मौत हो चुकी है। बिहार में कोरोना संक्रमण के आठ मामले बढकऱ 115 हो गये हैं तथा अब तक 7,15,905 लोगों ने कोरोना को मात दी है जबकि अब तक 9,652 लोगों की मौत हुई है।अमरीका में मिले एक लाख संक्रमितअमरीका भी कोरोना संक्रमण की चपेट में फिर से आ गया है। यहां पिछले 24 घंटे को दौरान एक लाख मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा पिछले आठ माह में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार करीब 2,000 संक्रमित बच्चे भी अस्पताल में भर्ती हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BikhH8

कोई टिप्पणी नहीं