Breaking News

एमपी के 17 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी, इंदौर से चलने वाली 2 ट्रेनें कैंसल, तीन डायवर्ट


मध्यप्रदेश में ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ ही कुछ अन्य जिलों में अगले 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने गुना, अशोकनगर सहित 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ग्वालियर-चंबल संभाग और पश्चिम-मध्य रेलवे में बारिश और जलजमाव के कारण इंदौर से चलने वाली 5 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. पाराखेड़ा-मोहना स्टेशन के बीच भारी बारिश के चलते ग्वालियर रतलाम स्पेशल और रतलाम-भिंड स्पेशल एक्सप्रेस को कैंसल कर दिया गया है. वहीं, इंदौर अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस, चंडीगढ़ इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस और देहरादून इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से रवाना होंगी.ये ट्रेनें कैंसल- ग्वालियर से 6 अगस्त को चलने वाली गाड़ी संख्या 01126 ग्वालियर रतलाम स्पेशल कैंसल रहेगी- रतलाम से 6 अगस्त को चलने वाली गाड़ी संख्या 02125 रतलाम भिंड स्पेशल एक्सप्रेस कैंसल रहेगीये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी- इंदौर से 6 अगस्त को चलने वाली 09325 इंदौर अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस गुना-बिना-झांसी चलेगी- चंडीगढ़ से 6 अगस्त को चलने वाली 09308 चंडीगढ़-इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस वाया ग्वालियर -झांसी-बीना-गुना चलेगी- देहरादून से 6 अगस्त को चलने वाली 04318 देहरादून-इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस वाया ग्वालियर-झांसी-बीना-गुना चलेगीअगले 24 घंटे में ऐसी रहेगी प्रदेश में बारिश की स्थितिऑरेंट अलर्ट - विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोकनगर.यलो अलर्ट - सीहोर, शाजापुर, आगर, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुरकलां, सिवनी, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी.रिमझिम बारिश - सागर, रीवा, होशंगाबाद, जबलपुर, भोपाल, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AmSAwx

कोई टिप्पणी नहीं