Breaking News

विश्व की नंबर एक भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने तोड़ दिया 125 करोड़ भारतियों का दिल, जानिए कैसे


विश्व नंबर एक भारतीय पहलवान विनेश फोगाट यहां गुरुवार को महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया की वेनेसा कलाडजिंस्काया से हार गईं। बुल्गारियन पहलवान ने शुरू से ही मुकाबले में आक्रामकता दिखाई और शुरुआत में ही 2-0 की बढ़त ले ली। विनेश ने हालांकि वापसी करते हुए दो अंक लिए, लेकिन अंत में वेनेसा ने विनेश को पस्त करके मुकाबला जीत लिया। विनेश के पास अब रेपचेज राउंड में पहुंचकर कांस्य पदक जीतने का मौका है, बशर्ते वेनेसा फाइनल राउंड में पहुंचे। विनेश ने इससे पहले आज सुबह प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मैट्ससन को 7-1 से हराया था। उनके अलावा अंशु मलिक आज महिला फ्रीस्टाइन 57 किग्रा वर्ग के रेपेचेज राउंड में हार कर भारत को कांस्य पदक दिलाने में विफल रहीं। ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, अंतिम फाइनलिस्ट के खिलाफ हारने वालों को कांस्य पदक के लिए हारने वाले सेमीफाइनलिस्ट के खिलाफ आपस में लडऩे का मौका मिलता है। प्री-क्वार्टर फाइनल में बेलारूसी इरीना ने अंशु को हराया, जबकि क्वार्टर फाइनल में उन्होंने रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) की वेलेरिया कोब्लोवा को हराया। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में बुल्गारिया की एवेलिना निकोलोवा को हराया। फाइनल में उनके प्रवेश से अंशु और वेलेरिया दोनों को कांस्य पदक के लिए सेमीफाइनलिस्ट एवेलिना को हराने का मौका मिला था लेकिन अंशु, वेलेरिया के खिलाफ अपना पहला ही मैच 1-5 से हार गईं। अब एवेलिना और वेलेरिया कांस्य की दौड़ में आ गई हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37kziv5

कोई टिप्पणी नहीं