Breaking News

बोतल से दूध पीता है ये गैंडे का बच्चा, फिर लेता है मड बाथ, VIDEO देख दुनिया बोलीः ‘सो क्यूट’


आपने छोटे बच्चों को बोतल से दूध पीते हुए देखा होगा। क्या कभी किसी गैंडे के बच्चे को बोतल से दूध पीते देखा है। कुछ इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गैंडे का नाम अपोलो है। इस वीडियो को केन्या स्थित शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।शेयर किए गए वीडियो के साथ बताया गया है कि अपोलो को कई बातें पसंद हैं। उसे बोतल से गर्म दूध पीना तो पसंद है ही, इसके साथ ही मड बाथ लेना भी उसे अच्छा लगता है। उसे इन सुख सुविधाओं के साथ रहना अच्छा लगता है। वीडियो में अपोलो की लाइफ स्टाइल के बारे में जिक्र किया गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को सात हजार बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपोलो की देखभाल करने के लिए वह शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ को धन्यवाद भी कहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2URg8KR

कोई टिप्पणी नहीं