पीवी सिंधु ने मारा गजब का शॉट, हांगकांग खिलाड़ी के उड़े होश, देखें ये वायरल Video

भारत की पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में अपना विजय अभियान जारी रखा है। अपने दूसरे मैच में सिंधु ने ग्रुप जे में हांगकांग की एनवाई चियुंग को 21-9, 21-16 से हराकर महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
अब सिंधु का सामना डेनमार्क की दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ट से होगा। सिंधु ने चियुंग के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने अपना आखिरी प्वाइंट जबरदस्त स्पीड से स्मैश मारकर बनाया और जीत हासिल की। सोशल मीडिया पर सिंधु द्वारा मारे गए स्मैश का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पीवी सिंधु ने स्मैश इतना स्पीड से मारा कि विरोधी खिलाड़ी को पलक झपकने का भी मौका नहीं दिया। सिंधु के इस कमाल की जीत ने भारतीय को अब मेडल की उम्मीद जगा दी है।.@Pvsindhu1 announces her arrival in the knock-out stage with her trademark smash, followed by a humble Namaste! ??#Olympics | #StrongerTogether | #Tokyo2020 | #BestOfTokyo pic.twitter.com/BVMUSWtRtc
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) July 28, 2021
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zMXbHJ
कोई टिप्पणी नहीं