श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले से पहले हार्दिक पंड्या, पृथ्वी शॉ सहित 7 खिलाड़ी बाहर, जानिए क्यों

ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद श्रीलंका के खिलाफ आखिरी 2 T20 मैचों भारतीय टीम के 7 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। पांड्या के पॉजिटिव आने के बाद दूसरे टी20 मैच को स्थगित कर दिया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आने वाले पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, देवदत्त पडीक्कल और कृष्णप्पा गौतम को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। अब इन सभी खिलाड़ियों अगले कुछ दिन तक टीम से अलग रहना होगा जिससे साफ है कि यह सभी अब अगले दो मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे तो आखिरी दो मैच में भारतीय टीम अगले छह नए खिलाड़ियों के साथ उतरेगी। इस लिस्ट में कप्तान शिखर धवन का नाम भी जुड़ने की जानकारी है। टीम इंडिया दूसरे टी20 में बुधवार को शाम 8 बजे से कोलंबो में खेलने उतरेगी। जानकारी के मुताबिक अब तक इस मैच को लेकर कोई खबर नहीं है। टीम इस मैच में अपनी अलग प्लेइंग इलेवन के साथ खेलने उतरेगी। श्रीलंका के साथ खेली जा रही टी20 सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने 20 सदस्यीय टीम का चयन किया था। इसमें से 7 खिलाड़ी अब बाहर बैठेंगे और बाकी बचे हुए 13 में से प्लेइंग इलेवन का चयन किया जाएगा। मंगलवार को क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। बीसीसीआइ ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया था कि दूसरे टी20 मैच को एक दिन के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iZp6xo
कोई टिप्पणी नहीं