Breaking News

Raj Kundra pornography Case में अब आया इस हॉट एक्ट्रेस का नाम, चैट लीक से खुलासा


बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने पॉर्न और अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर अपलोड करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। राज की गिरफ्तारी के बाद कई एक्ट्रेस सामने आई हैं और उन्होंने तरह-तरह के आरोप लगाए हैं। इस मामले में ऐक्ट्रेस फ्लोरा सैनी का भी नाम लिया है। राज कुंद्रा और उमेश कामत के बीच हुई वॉट्सऐप चैट में फ्लोरा सैनी को एक गाने की शूटिंग के लिए लिए जाने की बात हुई थी।राज कुंद्रा और उनके साथी एक नया ऐप बॉलिफेम लॉन्च करने जा रहे थे। इसकी एक फिल्म के एक गाने के लिए फ्लोरा को लिए जाने की बात हुई थी। हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद फ्लोरा ने एक वीडियो शेयर करके कहा है कि उनका इस केस से कोई मतलब नहीं है और उनका कभी राज कुंद्रा या उमेश कामत से संपर्क नहीं हुआ।फ्लोरा ने इस बातचीत में बताया, मेरी राज कुंद्रा से कभी बात नहीं हुई और इसीलिए मैं सामने आई हूं। मैं खामोश थी तो लोगों ने सोचा कि मैं कुछ छिपाना चाहती हूं। अगर 2 लोग मेरे नाम पर चर्चा कर रहे हैं इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे इसकी जानकारी होगी या मैं इसमें शामिल हूं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/374PSix

कोई टिप्पणी नहीं