Breaking News

अब असली ट्रेनिंग लेकर ऐसा खतरनाक काम करने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन, चौंक जाएंगे फैंस


बॉलीवुड एक्‍टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ के लिए जहाज उड़ाना सीखेंगे। हंसल मेहता के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ के लिए कार्तिक आर्यन विमान उड़ाने की ट्रेनिंग लेंगे। कहा जा रहा है कि कार्तिक ये सब अपने किरदार को वास्तविक दर्शाने के लिए करेंगे। ‘कैप्टन इंडिया’ के पोस्टर को फिल्म मेकर्स ने हाल ही में रिलीज किया है। जिसमें कार्तिक आर्यन एयरफोर्स ऑफिसर के लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनके इस अवतार को फैंस ने बेहद पसंद किया है। अपनी इस फिल्म की घोषणा कार्तिक ने भी सोशल मीडिया के जरिए एक खास कैप्शन के साथ दी थी। उन्होंने लिखा था। ‘जब एक आदमी कॉल ऑफ ड्यूटी से आगे बढ़ जाए’। बड़े गर्व और सम्मान के साथ हम आपके लिए लाए हैं ‘कैप्‍टन इंडिया’।फिल्‍म में कार्तिक एक पायलट के किरदार में नजर आएंगे। रॉनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा इसके प्रोड्यूसर हैं। बताया जा रहा है कि फिल्‍म में हरमन बावेजा एक्टिंग भी करने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक युद्ध में घिरे देश से भारत के सबसे बड़े और सबसे सफल बचाव मिशन पर आधारित है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rGi7xg

कोई टिप्पणी नहीं