बड़ी खबरः टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

भारतीय वेटलिफ्टर मीरा बाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिला दिया है। उन्होंने शनिवार को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किग्रा वर्ग में यह मेडल जीता। यह भारतीय वेटलिफ्टिंग इतिहास में ओलंपिक में भारत का दूसरा पदक है। भारत ने इससे पहले सिडनी ओलंपिक (2000) में वेटलिफ्टिंग में पदक जीता था। यह पदक कर्णम मल्लेश्वरी ने दिलाया था। मीराबाई चानू पहली भारतीय वेटलिफ्टर हैं जिन्होंने ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने का कारनामा किया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zq5clQ
कोई टिप्पणी नहीं