Breaking News

बैकलेस ड्रेस पहनकर जान्हवी कपूर ने कराया ऐसा फोटोशूट, सोशल मीडिया पर लगाई आग, देखें तस्वीर


एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर किसी परिचय की मोहताज नहीं। उन्होंने कम समय में खुद को साबित किया है। स्टार्स किड्स में भी उनकी अलग ही छवि है। उन्होंने श्रीदेवी-बोनी कपूर के नाम से अलग खुद को बतौर अभिनेत्री स्थापित किया है। सोशल मीडिया की धडकऩें बढ़ाने वाली इस धडक़ गर्ल की फैंस फोलोइंग लिस्ट भी खासी धमक रखती है। उनकी फोटोज-वीडियोज भी चर्चा में बने रहते हैं। उनका हर अंदाज लाइक्स-कमेंट्स बनकर फैंस को खींचता रहता है। हाल ही जाह्नवी का लेटेस्ट फोटोशूट काफी चर्चा में है। इन तस्वीरों में उनका हॉट एंड सिंजलिंग अवतार दीवाना बनाता दिख रहा है।अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं। जाह्नवी ने आइस ब्लू कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी है। उनका लुक लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अब तक इन तस्वीरों को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्मी सितारों में आलिया भट्ट, खुशी कपूर सहित कुछ ने कमेंट किए हैं। वहीं कुछ फैन्स ने तो जाह्नवी को परी बता दिया है।जाह्नवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म गुड लक जेरी में दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म दोस्ताना का सीक्वल है। हाल ही एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ हॉरर फिल्म रूही में नजर आई थीं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/370noXh

कोई टिप्पणी नहीं