इस फल में पोषक तत्वों का भंडार, आपके शरीर को देता है चमत्कारी ताकत

सेहतमंद रहने के लिए फलों का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। दुनियाभर में कई तरह के फल हैं, जिनके बारे में हम शायद जानते भी नहीं हैं। तेंदू फल भी इन्हीें फलों में से एक है। तेंदू फल टमाटर की तरह दिखने वाला एक हल्का लाल और नारंगी फल है। इसका स्वाद काफी मीठा होता है। तेंदू फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। तेंदू फल को कच्चा भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कच्चा फल स्वाद में थोड़ा कड़वा होता है। तेंदू फल मिनिरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों का भी भंडार है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में काम आता है। इसमें विटामिन सी या एस्कॉर्बिक एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आपको त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।डायबिटीज के मरीजों में अक्सर फलों को लेकर असमंजस रहता है कि उन्हें कौन से फल खाने चाहिए और कौन से नहीं। बता दें कि तेंदू फल में एंटीडायबिटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो डायबिटीज में फायदेमंद होती हैं। इसमें फ्लेवेनॉइड्स की भी मात्रा पाई जाती है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करने के साथ ही शरीर में ग्लूकोज के स्तर को भी नियंत्रित करती है। इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य रहता है। हालांकि आपको इसका अधिक सेवन भी नहीं करना है।तेंदू फल को हार्ट के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है। तेंदू फल डायट्री फाइबर से भरपूर होते हैं। जो आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के साथ ही बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करते हैं। तेंदू फल आपके कोरोनरी हार्ट डिजीज के खतरे को भी कम करने में मदद करता है। इसमें कैरोटिनॉइड नामक एलिमेंट पाया जाता है, जो हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए अगर आप भी हृदय संबंधी समस्या है तो इसका सेवन कर सकते हैं।तेंदू फल सूजन कम करने में भी सहायक होता है। तेंदू फल में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो आपकी शरीर से सूजन कम करती है। जोड़ों में दर्द या फिर अर्थराइटिस की समस्या में इस फल का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपकी शरीर में किसी हिस्से में सूजन है तो इसके लिए आप तेंदू फल को हल्का पीसकर भी लगा सकते हैं। साथ ही इसकी अर्क को भी सूजन कम करने के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।शोध की मानें तो तेंदू फल खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। तेंदू फल में विटामिन ए की मौजूदगी होती है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ ही मायोपिया आदि के खतरे को कम करने में सहायक होती हैं। यही नहीं आंखों की समस्याओं से लडऩे के लिए इसमें लुटीन नामक तत्व पाया जाता है। इसलिए अगर आपकी भी आंखों की रोशनी कमजोर है या फिर आंखों का चश्मा नहीं हट रहा है तो चिकित्सक की सलाहनुसार इस फल का सेवन कर सकते हैं।तेंदू फल में वजन घटाने की भी क्षमता मौजूद होती है। दरअसल, तेंदू फल में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देती है। इसके सेवन से आपको कम भूख लगती है और आप कम खाते हैं। कुछ समय तक सीमित मात्रा में इसका नियमित सेवन करने से आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। यही नहीं इसमें थियामिन, राइबोफ्लेविन और फोसफोरस आदि पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में काफी मददगार होते हैं।तेंदू फल खाने के नुकसान-तेंदू फल को खाने के केवल फायदे ही नहीं हैं। इसे खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।-तेंदू फल का अधिक सेवन आपको पेट दर्द, उल्टी या फिर पेट संबंधी अन्य समस्याएं भी दे सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक फाइबर रिच फ्रूट है।- डायबिटीज की दवाओं का अधिक सेवन कर रहे लोगों को इस फल का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उनमें ब्लड शुगर की समस्या कम या अनियंत्रित भी हो सकती है।- अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं और इसका सेवन कर रहे हैं तो इससे पहले एक बार चिकित्सक की सलाह जरूर लें।- अधिक सेवन करने या फिर फ्रूट से एलर्जी होने वाले व्यक्तियों को इस फल के सेवन से परहेज करना चाहिए। इससे उनमें एलर्जी की भी समस्या हो सकती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wkPBCk
कोई टिप्पणी नहीं