Breaking News

आंगन में खोद रहे थे कुंआ, मिला दुनिया का सबसे बड़ा सबसे बड़ा नीलम, कीमत इतनी कि नोटों से भर जाएगा पूरा घर


कहते हैं किस्मत कभी भी खुल सकती है और ऐसा ही चमत्कार हुआ है श्रीलंका के एक परिवार के साथ। इस परिवार के आंगन में गलती से दुनिया का सबसे बड़ा नीलम मिला है। इस नीलम का वजन करीब 510 किलोग्राम है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में धूमिल नीले रंग के इस नीलम की कीमत लगभग 100 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन साढ़े सात अरब रुपए होगी।श्रीलंकाई अधिकारियों का दावा है कि दुनिया के सबसे बड़ा नीलम का एक क्लस्टर (समूह) श्रीलंका के एक घर के आंगन में मिला है और वो भी गलती से। रत्नों के एक व्यापारी ने बताया कि यह विशाल नीलम कुछ मजदूरों को उस समय मिला जब वो उनके आंगन में कुआं खोद रहे थे। घटना श्रीलंका के रत्नपुरा इलाके की है। इस इलाके में रत्न प्रचुर मात्रा में मिलते हैं।व्यापारी ने बताया कि जो व्यक्ति कुएं की खुदाई कर रहा था उसने हमने कुछ दुर्लभ रत्न मिलने की संभावना के बारे में बताया था। जिसके बाद हमें यह विशाल नीलम मिला। सुरक्षा कारणों से अपना पूरा नाम और सटीक पता नहीं बताया। जिसके घर में नीलम मिला वो तीसरी पीढ़ी के रत्न व्यापारी हैं। नीलम मिलने के तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों के बारे में बता दिया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zIATHb

कोई टिप्पणी नहीं