भारत के खिलाफ पहले टेस्ट पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका , ये घाकड़ खिलाडी हुआ बाहर

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मैच के लिए टीम घोषित कर दी है। टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू होनी है। जो रूट को 17 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन की यह दोनों टीमों की पहली सीरीज है। ऐसे में दोनों टीमें इसे हल्के में नहीं लेना चाहेंगी। टीम इंडिया को 2018 में हुई टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से 1-4 से हार मिली थी। तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पुराने सोशल मीडिया विवाद के कारण बाहर कर दिया गया था। उन्हें फिर टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो और सैम करेन की वापसी हुई है। हालांकि तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को चोटिल होने के कारण जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी सर्जरी के बाद अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं। डेविड मलान भी टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हुए। टीम इंडिया टेस्ट से पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है। मंगलवार से शुरू हुए मुकाबले में हालांकि कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। रहाणे को हैमस्ट्रिंग इंजरी है और उन्हें इंजेक्शन दिया गया है। ऐसे में उनका पहले टेस्ट के लिए फिट होना मुश्किल दिखाई दे रहा है। केएल राहुल ने अभ्यास मैच में शतक लगाकर वापसी के संकेत दे दिए हैं। शुभमन गिल के बाहर होने के बाद रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल का ओपनिंग करना तय माना जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eGjjf6
कोई टिप्पणी नहीं