ब्लैक ड्रेस में ‘वाणी’ का ‘बोल्ड लुक’ देख फैंस भी रह गए हैरान, यहां देखें फोटोज

बेफिकरे और वॉर जैसी फिल्मों में नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर आए दिन अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वाणी की ब्लैक कलर की ग्लैमरस आउटफिट में तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वाणी का बोल्ड लुक फैंस कों खूब भा रहा है। एक्ट्रेस का ये लुक फैंस के बीच छा गया है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेत्री की अगले तीन फिल्में आने वाली हैं, जहां वह ‘बेल बॉटम’ में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। उनके पास करण मल्होत्रा निर्देशित फिल्म ‘शमशेरा’ है, जिसमें संजय दत्त और रणबीर कपूर हैं । वाणी ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में भी नजर आएंगी, जहां वह पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lcusIr
कोई टिप्पणी नहीं