Breaking News

भाजपा सरकार की दो बच्चों की नीति को लेकर मुस्लिम समुदाय ने कही ऐसी बात, सामने आई बड़ी जानकारी


मुस्लिम समुदाय में जनसंख्या वृद्धि पर विराम के उद्देश्य से असम सरकार की दो बच्चों की नीति पर यहां की मुस्लिम आबादी ने अपना समर्थन जताया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यहां स्वदेशी असमिया मुस्लिम समुदाय के करीब डेढ़ सौ बुद्धिजीवियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो बच्चों की नीति मामले को लेकर वह प्रवासी बंगलाभाषी मुस्लिमों के साथ भी चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय को जनसंख्या नियंत्रण उपायों को अपनाने की सलाह दी थी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक असम में मुस्लिम समुदाय के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक आकलन के लिए आठ उप समितियों का गठन किया गया है। ये उप समितियां तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके अलावा समुदाय के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, सांस्कृतिक पहचान, वित्तीय समावेशन, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए स्वदेशी मुस्लिमों के प्रतिनिधियों के साथ उप-समूह बनाए जायेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yq5x7y

कोई टिप्पणी नहीं