नोरा फतही ने बंगाली स्टाइल में साड़ी पहन फैंस के उड़ाए होश, लेकिन ट्रोलर्स ने ले ली जमकर क्लास, जानिए कैसे

एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने शानदार डांस के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर बोल्ड और रिवीलिंग ड्रेसेस कैरी करती दिखाई दे जाती हैं, लेकिन हाल ही में नोरा का ट्रेडिशनल अवतार जबरदस्त सुर्खियों में आ गया। हाल ही में नोरा ट्रेडिशनल बंगाली साड़ी पहने गहनों से सजी-धजी दिखाई दीं। उन्हें पैपराजी ने बंगाली स्टाइल साड़ी में स्पॉट किया। वहीं, बंगाली ब्यूटी बनी नोरा का अंदाज फैंस को भी पसंद आया है, लेकिन बंगाली आउटफिट कैरी करने में एक्ट्रेस को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। नोरा जब साड़ी पहनकर चल रही थी तो उनके एक्सप्रेशंस बता रहे थे कि वो साड़ी में असहज महसूस कर रही हैं। नोरा का इस लुक में वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसके बाद एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं। कई लोगों ने उन्हें साड़ी कैरी करने के तरीके को लेकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा है कि पूरे कपड़े पहन चला भी नहीं जा रहा। गौरतलब है कि नोरा फतेही हाल ही में फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के गाने ‘कोका कोला’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने में नोरा की परफॉर्मेंस ने फैंस को खूब इंप्रेस किया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f5bi3y
कोई टिप्पणी नहीं