पेट्रोल पर मध्यप्रदेश तो डीजल पर राजस्थान वसूलता है सबसे ज्यादा टैक्स, देखें ये बड़ी रिपोर्ट

देश में कौन सा राज्य पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा और सबसे कम टैक्स वसूलता है, सरकार ने सोमवार को इसकी जानकारी संसद में दी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में बताया कि मध्य प्रदेश पेट्रोल पर देश में सबसे ज्यादा बिक्री कर लगाता है, जबकि डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाला राज्य राजस्थान है। इनमें एक राज्य कांग्रेस शासित है और दूसरा राज्य भाजपा शासित है।जानकारी के अनुसार राजस्थान ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से पिछले साल से 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को संसद में बताया कि राजस्थान का पेट्रोल और डीजल पर वैट से प्राप्त होने वाला रेवन्यू संग्रह पिछले साल की तुलना में 1800 रुपए करोड़ रुपए बढ़ा है और यह अब 15119 करोड़ रुपए हो गया है। जो कि पिछले साल 13319 करोड़ था। इस तरह इसके रेवन्यू में 13.51 फीसदी की ग्रोथ इस साल हुई है। वहीं मध्य प्रदेश के पेट्रो उत्पादों पर वैट से रेवन्यू में 1188 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है और अब ये बढकऱ 11908 करोड़ हो गया है। इस तरह इसके पेट्रो वैट रेवन्यू में 11.08 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पेट्रोल पर 31.55 रुपए प्रति लीटर वैट लगाता है जो देश में सर्वाधिक है और राजस्थान में पेट्रोल पर 29 रुपए 88 पैसे वैट है। वहीं राजस्थान डीजल पर 21.82 रुपए प्रति लीटर कर लगाता है जो देश में डीजल पर सर्वाधिक है। मध्य प्रदेश में डीजल पर वैट की दर फिलहाल 21.68 रुपए है। डीजल पर सर्वाधिक टैक्स लगाने वाले दूसरे राज्यों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र हैं। आंध्र प्रदेश डीजल पर 21.78 रुपए वैट वसूलता है। ओडिशा में यह 20.93 रुपए और महाराष्ट्र में 20.85 रुपए प्रति लीटर है। पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि इस तरह से अर्जित कर राजस्व का उपयोग सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना (पीएमजीएसवाई), मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के कार्यक्रम प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई), आयुष्मान भारत और प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के लिए किया जाता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3f2QWrt
कोई टिप्पणी नहीं